google.com, pub-1112571912339708, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Link: https://example.com; rel=canonical Winter Skin Care: सर्दी में भी दमकता रहेगा चेहरा, बस रात में ये दो चीज लगा लो।

Ads

Winter Skin Care: सर्दी में भी दमकता रहेगा चेहरा, बस रात में ये दो चीज लगा लो।


Winter Skin Care: सर्दी में भी दमकता रहेगा चेहरा, बस रात में ये दो चीज लगा लो।

सर्दियों मे करे चेहरे की विषेश देखभाल क्योंकि स्किन को ठंड में विशेष सुरक्षा की जरूरत होती हैं।सर्दियों में ठंडी और शुष्क हवा के कारण त्वचा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इनका आपकी त्वचा पर क्या असर होता है, यह समझना स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने की दिशा में पहला कदम है। सर्दियों में त्वचा रूखी, परतदार और लाल पड़ जाती है, जिसे त्वचा की देखभाल करके ठीक किया जा सकता है।


अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए हाइड्रेटिंग सीरम, इमोलिएंट-रिच क्रीम और ओवर-नाईट मास्क का उपयोग करें। देख लें कि आपके हाइड्रेटिंग मास्क, सीरम और मॉइस्चराइजिंग जैल में एलोवेरा, नीम, बेरी का अर्क, गुलाब का अर्क, प्राकृतिक तेल, एडेलवीस का अर्क जैसे तत्व हों

चेहरे को साफ करते वक़्त स्किन से नेचुरल ऑयल भी चले जाते हैं। इसलिए ऐसे कच्चे दूध से त्वचा साफ करें, जिसमें कोमलता और नमी  बनी रहे।त्वचा में रूखापन एवं खिंचाव महसूस न हो। सर्दियों में सफाई करते समय गर्म पानी के बजाए गुनगुने पानी का उपयोग करें, क्योंकि गर्म पानी त्वचा को और अधिक डिहाइड्रेट कर सकता है।

सर्दियों में एक ऑलिव ऑयल का उपयोग बहुत ज़रूरी होता है। इस मौसम में त्वचा की नमी बनाए रखने और रूखेपन को रोकने के लिए ज़्यादा रिच और इमॉलिएंट फ़ॉर्मूले की ज़रूरत होती है। रात में ऑलिव ऑयल या नारियल के तेल से हल्की मसाज करके सोना चाहिए दिन में हल्के मॉइस्चराइजर का उपयोग करना चाहिए। त्वचा को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से सर्दियों में भी बचाना जरूरी है।

चेहरे को सनस्क्रीम से सुरक्षित करें:

सर्दियों में धूप में में निकलते समय आधा घंटे पहले सनस्क्रीन का  इस्तेमाल करें । सूरज की हानिकारक यूवी-किरणें सर्दी में बादलों के माध्यम से प्रवेश करने में सक्षम होती हैं, और आसानी से आपकी त्वचा में प्रवेश कर जाती है। सर्दी में स्किन की देखभाल करने के लिए सनस्क्रीन का जरूर इस्तेमाल करें
 

पानी खूब पिए जिससे बॉडी डीहाइड्रेट रहे:

सर्दियों मे ज्यादा चाय काफी पीने के बजाय पानी और जूस अधिक pina चाहिए। चाय, कॉफी और मीठी चीजों का सेवन करते हैं जिससे बॉडी में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और बॉडी में पानी की भी कमी हो जाती है। इस मौसम में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। बॉडी को हाइड्रेट रखने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और स्किन रिपेयर भी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ