मोटापा किसी के लिए भी परेशानी और शर्मिंदगी का सबब बन जाता है। कोई भी नहीं चाहता की उसका शरीर मोटा और भारी भरकम हो। मोटापा हमारी पूरी व्यक्तित्व की पहचान को कम कर देते है।ज्यादा मोटा होना सिर्फ सुंदरता ही कम नहीं करता बल्कि बल्कि शरीर को बीमार कर देता है। एक सुंदर व्यक्तित्व के लिए मोटापा नहीं हानिकारक है बल्कि वह अपनेआत्म विश्वास को भी कमजोर कर देता है।
आजकल की व्यस्त दिनचर्या की वजह से सभी अपनी डाइट का ख़ास ख़्याल नहीं रख पाते। पर आप अपने काम में तभी परफेक्ट हो पाएंगे, जब आपका स्वास्थ्य अच्छा और आप फिट होंगे। ऐसे में लोग वजन घटाने करने के लिए घंटो जिम में पसीना बहाते हैं, डाइटिंग करते हैं, कई बार तो लोग अनावश्यक जो स्वास्थ के प्रतिकूल होती है दवाई का सेवन करने लगते है। प्रतिकूल होती है दवाई का सेवन करने लगते है। जबकि अपने शरीर के अतिरिक्त वजन को कम करने के लिए कम करने के लिए इतना कुछ करने की जरुरत नहीं होती है. अपने शरीर के वजन के लिए सबसे जरुरी है की आप सही डाइट चार्ट फॉलो करेंडाइट चार्ट फॉलो कर सकते है।
अपने खानपान में इस तरह की चीजों का इस्तेमाल करें जो आपके सेहत के अनुकूल हो । विटामिंस और मिनरल्स के साथ-साथ अपने भोजन में फाइबर युक्त चीजों का इस्तेमाल करें। हालांकि यह जरूरी नहीं कि आप पूरी तरह से अपने डाइट चार्ट को चालू करें क्योंकि संभव नहीं है फिर भी आप संभव करके उस चार्ट को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें।
जब हम वजन कम करना शुरू करते हैं तो शुरुआत मे वजन तेजी से कम होता है उसके बाद रुक जाता हैं। हम परेशान होना शुरू हो जाते हैं कि हमारा वजन कम नहीं हो रहा है। इसीलिए आपको अपने डाइट चार्ट को बहुत ही ज्यादा कड़ाई से पालन करना पड़ेगा जिसमें आपको कोई लापरवाही नहीं बरतनी पड़ेगी। वजन घटाने के लिए इस डाइट चार्ट को आप आजमाकर देखें फर्क जरूर पड़ेगा।
वैसे तो देखा जाए शारीरिक बनावट के हिसाब से और कार्य करने की क्षमता के हिसाब से हमारी डाइट चार्ट का होना जरूरी है क्योंकि जिस जैसी हमारी शारीरिक क्षमता और हमारी कार्यक्षमता होगी वैसे ही हमें भोजन की आवश्यकता होगी। परंतु फिर भी हमें अपनी भोजन को अपने शारीरिक क्षमता और डाइट के हिसाब से करने की आवश्यकता है।
अपने अपने शरीर के वजन के बढ़ने की वजह से मानसिक परेशानी लेने से वजन घटने के बजाय और बढ़ने लगता है। इसलिए ज्यादा चिंता करके और घबरा कर कर अपनी भोजन कम कर देंगे या छोड़ देंगे तो वजन घटने के बजाय और बढ़ जाएगा।शरीर का वजन कम करने के लिए कम कैलोरी लेनी चाहिए और इसके लिए सही डाइट चार्ट बनाया जाना जरूरी होता है। दिमाग सुचारू रूप से कम करे और शरीर थके नहीं, इन बातों को याद में रखते हुए 1200 से 1800 कैलोरी की आवश्यकता होती है। इतनी कैलोरी ऊर्जा के रूप में शरीर में बेहतर ढंग से संचरित हो जाती है जो कि फैट के रूप में नहीं जमती नही है।
योगाभ्यास.. वजन कम करने का सबसे अच्छा और सरल तरीका एक और भी है योगासन करना जो आपको नुकसान भी नहीं करता और आपके शरीर की बनावट को भी सुंदर और आकर्षक दिखाता है। योगासनों ध्यान करने से ना ही आपका शरीर सुंदर रहेगा बल्कि आपकी मानसिक स्थिति भी सकारात्मक ऊर्जा से भरी रहेगी। मोटापा कम करने के लिए निम्नलिखित व्यायाम योगासन कर सकते हैं.…..
चक्रासन
- *पीठ के बल लेट जाएं ।
- *घुटनों को मोड़ें और एड़ी को जितना हो सके अपने नितंब के पास लाएं ।
- *अब अपने हाथों को उठाएं और उन्हें अपने कानों के किनारे के "पास रखे । हथेलियों को फर्श से लगये और उंगलियों की दिशा कंधों की ओर होनी चाहिए ।
- *अपने पैरों के साथ-साथ हथेलियों का उपयोग करके शरीर को ऊपर उठाएं ।
- *वजन को सही तरह से पारो और हाथो पर बाटे ।
- *अपने कंधे और जांघों को स्ट्रेच करें । अंतिम स्थिति में, शरीर एक पहिया के समान लगेगी ।
- *इस स्थिति को छोड़ने के लिए, आप शरीर को तब तक नीचे ना लाये, जब तक कि पीठ जमीन को न छू ले।
- *आप अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं या क्षमता के अनुसार इस चक्रासन मुद्रा को 30 सेकंड से 3 मिनट तक बनाए रख सकते हैं।
- कपालभाती करने के लिए सबसे पहले वज्रासन या पद्मासन में बैठ जाएं।
- इसके बाद अपने दोनों हाथों से चित्त मुद्रा बनाएं। ...
- गहरी सांस अंदर की ओर लें और झटके से सांस छोड़ते हुए पेट को अंदर की ओर खींचें। ...
- अगर आप कपालभाती की शुरुआत कर रहे हैं, तो 35 से शुरू करे और दिन के हिसाब से इसे बढ़ाते जाएं।
कपालभाती करने के लाभ
- *यह चयापचय प्रक्रिया को बढ़ाता है और मोटापा को कम करने में मदद करता है।
- * नाड़ी शोधन में सहायक है ये प्राणायम।
- *पेट की आंतरिक संरचना को स्वस्थ करता है और शुगर के रोगियों के लिए अत्यंत लाभदायक है।
- [रक्त परिसंचरण को ठीक करता है] और चेहरे पर चमक बढ़ाता है।
- * पाचन तंत्र को मजबूत करके रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है और पोषक तत्वों का शरीर में संचरण करता है।
- *आपकी पेट की अतिरिक्त वसा वैसे ही कम हो जायेगा क्योंकि जब पाचनतंत्र मजबूत होगा तो हमारी शरीर में अतिरिक्त फैट जमा नही होगी जिसके फलस्वरूप वजन अपने-आप काम हो जाती है।
- *मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र कोशिकाओं का भी मजबूत रखता है कपालभाती प्राणायाम।
- *सबसे बड़ी चीज है आपके दिमाग और मन को शांत रखता है आपके अंदर सकारात्मक उर्जा पड़ता है जिससे आप किसी की भी तरह के अवसाद से दूर रहते हैं।
सूर्य नमस्कार आसन
सूर्य नमस्कार की पहली मुद्रा या आसन प्रणामासन जो एक तरह की प्रार्थना मुद्रा है। जिसमें व्यक्ति को खड़े होकर सूर्य भगवान से प्रार्थना करनी होती है। यह आसन को करने वाले चक्र को अनन्तचक्र कहते हैं।
- सूर्य नमस्कार का आरंभ करने के लिए Pranamasana आपको सबसे पहले सावधान की मुद्रा में सीधे खड़ा होना है।
- इसके बाद दोनों हाथों को जोड़कर भगवान सूर्य का ध्यान करने के लिए आंखें बंद कर लें।
- ध्यान करने के लिए अनंत चक्र की मुद्रा पर अपना ध्यान केंद्रित करें।
- भगवान सूर्य का ध्यान करते हुए ॐ मित्राय नमः मंत्र का जाप करें।
* आपको क्या करना चाहिए कि जो भी सूर्य नमस्कार प्राणायाम का नियमित अभ्यास करता है उसको अनिद्रा तनाव
से मुक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ और सुडौल बना रहता है। सुखी सूर्य की किरणों में विटामिन डी अत्यधिक मात्रा में होता है इसलिए आपके शरीर में विटामिन डी की मात्रा को भी संतुलित करने में मदद मिलती है।
* सूर्य नमस्कार करने से आपके शरीर में अतिरिक्त चर्बी एकत्रित नहीं होती आपके शरीर से मोटापा कम करने में मदद करता है। सूर्य नमस्कार से आपके शरीर में बॉडी को संतुलित करने की एक नई क्षमता का जन्म होता है।
*सूर्य नमस्कार प्रणाम करने से आपकी मानसिक स्थिति और ध्यान की क्षमता में वृद्धि होती है आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जिससे कोई नकारात्मक उर्जा आपके शरीर में घर नहीं करती और आप हर काम को ऊर्जा के साथ करती हैं।
how to lose weight at home for women.(महिलाओं के लिए घर पर वजन कम कैसे करें)
देखा जाए तो ज्यादातर महिलाएं आज के जीवन में कामकाजी हैं जो घर से बाहर निकल कर काम करते हैं। उनके लिए वजन कम करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य हो सकता है। क्योंकि उनकी दिनचर्या अनियमित हो जाती है उनके मुकाबले घर में रहने वाली महिलाओं की दिनचर्या वजन कम करने के लिए आसान हो सकती है यदि वह नियमित अपने खान-पान और प्राणायाम योगासनों और नियमित एक्सरसाइज करें तो उनका वजन जल्दी से कम हो सकता है। परंतु कहने का यह मतलब नहीं है कि काम करने वाली महिलाओं का वजन कम नहीं हो सकता उनके लिए सबसे सही और सरल तरीका है यदि वह सुबह का इस्तेमाल ना कर पाए तो शाम के समय योगासन और प्राणायाम का प्रयास कर सकती है जिससे उनको वजन कम करने में लाभ मिलेगा क्योंकि प्राणायाम दोनों टाइम किया जा सकता है।
वजन कम करने के लिए सबसे पहले आपको तनाव मुक्त होना पड़ेगा और हर काम को सहजता से करना पड़ेगा अपनी दिनचर्या को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपने आप को सकारात्मक रास्ते पर मोड़ना पड़ेगा। जैसे कोई योद्धा जैसे कोई योद्धा यदि मैदान में युद्ध के लिए जाता है तो सारी तैयारियां करके जाता है उसी तरह से हमें भी अपने वजन कम करने के लिए कमर को कस लेना चाहिए। सबसे जरूरी बात तो यह है कि हमें किसी की बातों को सुनना नहीं चाहिए कोई आपको कितना भी डिमोटिवेट करने का प्रयास करें आपकी वजन को लेकर आप का मजाक उड़ाया ,आपको उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना है। क्योंकि जरूरी यह नहीं है कि हम सब की बातों को सुने जरूरी है कि हम खुद की बातों को सुने क्योंकि आपने देखा होगा कि कई ऐसे मोटे लोग भी हैं जिन्होंने इतिहास रचा है इसलिए मोटापे को समस्या ना बनाकर उसको धीरे-धीरे कम करने का सकारात्मकता के साथ प्रयास करें। और कुछ नियम संयम का पालन करें....
* याद रखें कभी भी हमें सुबह का नाश्ता इग्नोर नहीं करना चाहिए क्योंकि महिलाओं में अधिकतर देखा जाता है कि वह सुबह का नाश्ता ही छोड़ देती हैं जिससे उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है और वह समझ नहीं पाती इसलिए सुबह का नाश्ता करना नितांत आवश्यक है क्योंकि यह आपके मेटाबोलिज्म सिस्टम को मजबूत बनाता है और आपकी दिनभर की उर्जा को बरकरार रखता है जिस तरह अगर आप गाड़ी से जा रही है तो सुबह उसको चेक करना जरूरी होता है। कि उसमें पेट्रोल है कि नहीं हवा है कि नहीं उसी तरह सुबह-सुबह अपने शरीर को भी आहार से चेक करना पड़ता है कि वह दिनभर सुचारू रूप से चल पाएगी कि नहीं ।इसलिए सुबह का नाश्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए
*आज के तनावपूर्ण माहौल में हमारी दिनचर्या नियुक्त होने के कारण और काम का स्ट्रेस होने के कारण, अत्यधिक स्पर्धा की भावना है सभी को आगे बढ़ना है सभी को कुछ ना कुछ नया करना है कुछ ना कर पाने की स्थिति में हम डिप्रेशन जैसे गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं, और डिप्रेशन भी एक महत्वपूर्ण कारण है हमारे मोटापे को बढ़ाने के लिए। अपने जीवन से संतुष्ट रहना सीखें हमारे अंदर जो भी हुनर है उसको निकालना सीखो और दूसरों से मुकाबला करना अच्छी बात है परंतु नकारात्मक रूप में नहीं सकारात्मक रूप में मुकाबला करें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। डिप्रेशन को अपने शरीर में जगह ना दें यदि ऐसा करेंगी तो शरीर का भार भी बढ़ेगा । इसलिए संयमित जीवन और सुखी जीवन अपना कर अपना वजन मेंटेन रखें।
*वैज्ञानिकों का माल ले तो उनके शोध के अनुसार समस्या से वजन में बढ़ोतरी होती है । औसतन एक व्यक्ति 7 से 8 घंटे सोता है जबकि कुछ लोग चार-पांच घंटे सो कर भी तरोताजा अनुभव करते हैं और कुछ के 10 घंटे का नीद भी कम पड़ जाता है। नींद की समस्या को ठीक करने के लिए शारीरिक मानसिक और जीवन शैली के स्तर को सुधारने का और सकता है। यदि नींद की समस्या कितनी सारी बीमारियों से जुड़ी हो तो उनका उपचार चिकित्सक से मिलकर किया जा सकता है। परंतु नींद आने के लिए अच्छी चीजों का अध्ययन करें अच्छे विचार मन में लाएं अच्छे लोगों से मिले नींद अपने आप अच्छी आएगी ।
वजन घटाने के लिए डाइट प्लान
गजल को कॉल करने के लिए अपने खान-पान पर नियंत्रण बहुत जरूरी है इसके लिए आपको निम्नलिखित चीजों का प्रयोग करना चाहिए।
*अपने खानपान में फलों को जरूर सामान करना चाहिए क्योंकि फलों मे कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स होते हैं जो आपकी मेटाबॉलिज्म को मजबूत करते हैं।पपीता, एक केला, आधे से थोड़ा कम तरबूज़, एक सेब, अंगूर, नींबू, आदि को लेकर उस पर थोड़ा सा काला नमक और थोड़ी सी काली मिर्च छिड़ककर खाने से लाभ होता है।
*इसको इस तरीके का बनाएं किए आपको देखने में भी अच्छा लगे और खाने में भी अच्छा लगे इसके लिए सबसे पहले इन सारी चीजों को अच्छे से धूल कर काट ले और एक पाऊल में लेकर सब एक साथ मिक्स करके इस पर नींबू काला नमक और काली मिर्च छिड़ककर आराम से खाएं
* वेजिटेबल सूप का प्रयोग करें - एक पत्तागोभी का थोड़ा-सा भाग, आधा या एक गाजर, पांच बीन्स, नींबू, चुटकी भर काली मिर्च, नमक, थोड़ी-सी अजवाइन या उसके डंठल, एक चुकंदर।पत्तागोभी, चुकंदर और गाजर के लंबे-लंबे टुकड़े काटें फिर,अजवाइन के डंठल को छोटे टुकड़ों में काटें। उसके बाद बीन्स को भी छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर एक पतीले में पानी उबालें और सारी सब्ज़ियों को उसमें डालें। सब्ज़ियों को थोड़ी देर तक पकने दें और फिर उन्हें पानी के साथ कटोरे में निकाल लें। लास्ट में कटोरे में नींबू का रस, नमक और काली मिर्च डालें और अच्छी तरह से सब्ज़ियों को मिला लें।
सोच को सकारात्मक रखें (positive thinking)
जीवन में नकारात्मकता एक घने अंधेरी की तरह होती जिसके कारण लोगों को कई तरह की बीमारियों का समावेश हो जाता है जैसे मोटापा, अवसाद ,हृदय रोग, मानसिक परेशानियां आदि आपके शरीर में घर बना लेती है। निराश हो जाते हैं जीवन में आगे बढ़ने के सारे रास्ते खत्म होने लगते हैं उसी तरह से मोटापा भी होता है जब हम मोटे हो जाते हैं तो लगता है कि हमारे लिए सारी दुनिया अंधेरी हो गई है और हम नकारात्मक सोच की तरफ बढ़ जाते हैं। परंतु याद रखें सकारात्मकता एक ऐसा हथियार है जिससे आप बड़े से बड़ा किला पता कर सकते हैं सोच सकारात्मक रखने के साथ ही अच्छी डाइट फॉलो करें नियमित योगाभ्यास करें और रचनात्मक कार्यों में अपने आप को लगाएं हमें पूरा भरोसा है कि वजन को कम करने में सकारात्मक सोच आपके लिए उपयोगी होगी।
निष्कर्ष
मानव स्वभाव ऐसा ही है जो जीवन में जरा सी गड़बड़ी होने पर नकारात्मक सूची लगता है घबराने लगता है फिर अगर जीवन में कुछ गड़बड़ हो तब फिर सकारात्मक सोच के दायरे में और अधिक उलझ जाता है। इसीलिए व्यक्ति को सकारात्मक सोच के दायरे में रहने का इतना प्रयास करना चाहिए कि जरा सी नकारात्मकता उन्हें प्रभावित ना करें और बड़ी से बड़ी नकारात्मकता के अंधेरे को चीर कर भी वो आगे बढ़ जाए और अपने हर काम को आसानी से कर सकें।
Note
5 केजी वजन 5 दिन में कम करना संभव नहीं है परंतु 5 दिन की अच्छी तैयारियां अच्छी शुरुआत हमारे 5 किलो से ज्यादा वजन कम करने के प्रयास में कारगर होगा अच्छी डाइट के आसपास अच्छे स्वास्थ्य स संपर्क करके अपने दायित्व को फॉलो करते हुए अपने वजन को कम करने की शुरुआत करें।
0 टिप्पणियाँ
If you have any questions let me ask