You tube से पैसा कमाना है आसान , विशेष तौर पर महिलाओं के लिए।
अपने विचार और अपने शौक को पूरा करने के लिए और अपने अंदर छिपे हुए हुनर को दिखाने के लिए यूट्यूब से बड़ा कोई प्लेटफार्म नहीं है क्योंकि यूट्यूब पर हम अपने शौक को अपने हिसाब से अपने अपने तरीके से दिखा सकते हैं। यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफार है जहां पर हम अपने अंदर छुपे हुए हुनर को अपने अंदर दबी हुई ख्वाहिशों को लगातार मेहनत से कर सकते हैं और इसके लिए हमें 8 से 10 घंटे की आवश्यकता नहीं है इसके लिए हमें दिन के दो 4 घंटे भी अगर हमने उस पर काम कर लिया तो यूट्यूब पर आपके शौक पूरे हो जाएंगे और आपकी आमदनी भी निकल आएगी।
अब आप कहेंगे कि यह कौन सा बात है कि हम यूट्यूब से अपना शौक भी पूरा कर सकते हैं और पैसा भी कमा सकते हैं तो जैसे हर किसी के अंदर कोई न कोई हुनर जरूर होता है हर किसी व्यक्ति के अंदर कोई ना कोई विशेष कलर जरूर होती है जो सब के पास नहीं होती है। किसी के पास अच्छा खाना बनाने का, किसी के पास अच्छा कपड़ा बनाने का, किसी के पास अच्छे से अच्छे तरीके से घर सजाने का, किसी के पास अच्छी गार्डनिंग करने का, किसी के पास बहुत ही अच्छे क्रॉफ्ट बनाने का, किसी के पास बहुत अच्छा मेकअप करने का हुनर है, किसी के पास बहुत ही अच्छा चीजों को संभाल कर रखने का हुनर है, कोई कोई महिला ऐसी है जो पढ़ाई तो बहुत की है परंतु जॉब नहीं की और उसके अंदर बहुत टैलेंट है तो वह यूट्यूब से अपना बच्चों को पढ़ाने का चैनल बनाकर उससे पैसा कमा सकती है। कुछ महिलाओं के अंदर बहुत ही अच्छा से मैनेजमेंट आता है कि हम अपने खर्चों पर कैसे कंट्रोल लगाएं अपने खर्चों में किस तरह से बचत भी कर ले उस तरीके को बताकर आप अपना चैनल बना सकती हैं।
कुकिंग चैनल:-
आजकल बहुत सारी महिलाएं हैं जो यूट्यूब पर कुकिंग चैनल बनाकर अपने सभी पूरे कर रही हैं और अच्छी खासी कमाई भी कर रही है अब इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि कितने सारे चैनल है और पता नहीं मेरा चैनल चलेगा कि नहीं क्योंकि हर महिला का खाना बनाने का तरीका अलग है ,हर महिला का खाना खिलाने का तरीका अलग है। और हर महिला के पास कुछ न कुछ अलग और नया बनाने को है हम रोज जो खाने बनाते हैं उसी खाने को अपने तरीके से यूट्यूब पर वीडियो बनाकर और उसकी रेसिपी को शेयर करके लोगों तक पहुंचा सकते हैं क्योंकि सभी के घर में एक जैसा खाना बने यह जरूरी नहीं है हो सकता है खाने की कौन सी रेसिपी आपके जो सभी को भा जाए। आपने जो खाना बनाया वह पता नहीं किसको किसको पसंद आ जाए और आपका चैनल तेजी से निकल जाए तो इसलिए कुकिंग चैनल बहुत तेजी से ग्रुप करता है। इसलिए जरूरी नहीं है कि हम ऑफिस में जाकर ही काम करें या किसी के अंडर में ही काम करें हम खुद के बॉस बन सकते हैं अपनी रसोई को अपना ऑफिस बना सकते हैं और उसी स्थान पर हम अपना काम भी कर सकते हैं और अपने घर के खर्चों में हाथ भी बढ़ा सकते हैं।
एंब्रॉयडरी एंड स्टिचिंग का चैनल:-
बहुत-सी महिलाओं को हमने देखा है कि वह बहुत ही अच्छी सिलाई कढ़ाई और बुनाई करती है परंतु एक समय के बाद उस चीज को भूल जाती हैं और फिर उसे कंटिन्यू नहीं करना चाहती क्योंकि उनका मन उस चीज से भर गया होता है। सभी महिलाओं को सिलाई और बुनाई करना नहीं आता सभी महिलाएं इसमें रुचि नहीं दिखाती परंतु कुछ महिलाओं को इतनी अच्छी सिलाई और बुनाई आती है कि वह देखकर लगता है कि उन्होंने ऐसे कैसे बना लिया तो वह चीज उनके साथ खत्म ना हो जाए वह आगे बढ़ती रहें इसके लिए भी जरूरी है कि महिलाएं इस चीज को आगे बढ़ाने के लिए चैनल के माध्यम से बहुत सारे बच्चियों का जिनके पास बहुत सारा पैसा नहीं है यह बहुत सारी महिलाओं को जिनके पास पैसा नहीं है कि वह किसी कोचिंग इंस्टिट्यूट में जाकर सीख सकें वह यूट्यूब के माध्यम से सिलाई कढ़ाई और बुनाई का हुनर सीख सकती हैं। हो सकता है कि आपके इस चैनल से उस बहन के अंदर भी चैनल बनाने का ललक आ जाए और वह भी चैनल बनाकर आप से सीख कर कुछ पैसे कमा सके तो आपके चैनल बनाने से बहुत सारी महिलाएं प्रेरणा ले सकती हैं और अपना सिलाई कढ़ाई और बुनाई का चैनल बना सकती है।
गार्डनिंग का चैनल:-
बहुत से घरों में आप जाइए तो आपको उनके गार्डन को देखकर एकदम मनहर से भर जाता है और जब पूछिए तो कहती हैं कि हमारे यहां कोई माली नहीं है यह खुद हमने अपने हाथों से सजाया है। बहुत अच्छा लगता है देखकर की की बहनों ने अपने गार्डन को इतने अच्छे से सजाया है और इतने सलीके से तरह-तरह के पौधों को उस गार्डन में लगाया है जिस बहन के पास गार्डन नहीं है उस बहन ने ज्यादातर अपने छात्र पर एक गार्डन का रूप दे दिया है और तरह-तरह के पौधों से कम स्थान पर छतको एकदम खूबसूरत और प्राकृतिक रंग दिया है। ज्यादातर बहने तो घर के बचे कुचे सामान वेस्ट मटेरियल से से अपने गार्डन को इतना खूबसूरत डेकोरेट कर लेती है कि बाहर से कोई पैसा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती और उनका गार्डन एकदम प्रोफेशनल और खूबसूरत दिखता है। इस तरह के आइडिया को आप यूट्यूब के माध्यम से अन्य महिलाओं तक पहुंचा कर उनके अंदर भी गार्डनिंग और प्रकृति से प्रेम का संदेश भी दे सकती हैं और घर बैठे इस चैनल के माध्यम से अपनी अर्निंग भी कर सकती हैं जिससे आपके गार्डनिंग में और मदद हो और साथ ही साथ आप करके खर्चों में भी हाथ बढ़ा सकें आपका हुनर आगे बढ़े और आपके हुनर से लोग आपको जाने इसके लिए आपको चैनल बनाने की और उस पर कमाई करने की खुद की यह तैयारी होगी इसमें किसी का सहयोग नहीं होगा।
खुद की देखभाल का और मेकअप का चैनल:-
शादी ब्याह छोटी मोटी पार्टियों में हमने देखा है कि बहुत सारी बहने इतने सलीके से कम चीजों में तैयार होकर आती है जब पूछा जाता है कि बहन यह चीज कहां से लिया है आपने तो बताती है कि मैंने खुद से बनाया है। हर चीज ज्यादातर बहने खुद से बना कर पहनना पसंद करती है जिन बहनों के अंदर यह हुनर है जैसे बहुत सारी बहने साड़ी को बहुत अच्छे से डेकोरेट करके ,बहुत सारी बहने लहंगे को इतना खूबसूरत रंग देकर और बहुत सारी बहनें तो कभी पार्लर गई ही नहीं होती है वह अपना ही घर पर ही इतने अच्छे से नेचुरल देखभाल कर लेती है नेचुरल चीजों से कि उनकी स्किन एकदम पार्लर जैसी खिली खिली है हमेशा जमा दिखती रहती है तो इस तरह के आइडिया को इस तरह की चीजों को हम यूट्यूब के माध्यम से भी बहनों तक पहुंचा सकते हैं जिससे उनको प्रेरणा मिले और वह भी अपने आपको भी समाने और साथ ही साथ कुछ कमाई करने का भी सोचे।
होम डेकोरेशन का चैनल:-
जब आप घर में पहुंची है और उसका एट्रेंस से लेकर उसका लिविंग रूम और उसका पूरा माहौल एकदम वेलसेट लगे और आपको ऐसा लगे कि किस इंटीरियर डिजाइनर ने इनका घर इतना खूबसूरत बनाया है तो आप अपने आप को रोक नहीं पाएंगे और तुरंत पूछेंगे" की बहन इंटीरियर से आपने अपने घर को इतना खूबसूरत बनाया है"तो जब बहन बोलेगी कि यह खुद मैंने अपने हाथों से किया है सारी चीजों की सजावट और देखभाल मैंने अपने हाथों से किया है आपको आश्चर्य होगा और आप बोलेंगे कि इतनी सारी चीजें और इतना खूबसूरत घर बनाकर आपके अंदर भी यह भाव लगेगा कि काश हम भी अपने घर को इतना खूबसूरत सजा पाते। पता नहीं उस बहन ने कैसे-कैसे किया है। इसलिए जिन बहन के अंदर होम डेकोरेशन का और मैनेजमेंट का अच्छा हुनर है वह बहन भी अच्छे तरीके से इस चीज को प्रोफेशनली यूट्यूब के माध्यम से और बहनों तक पहुंचा कर उनका भी भला कर सकती हैं और खुद का भी भला कर सकती है।
वेस्ट मटेरियल से क्राफ्ट बनाने का आईडिया:-
बहुत सारे ऐसे मुझे वेस्ट मैटेरियल्स होते हैं जिनको हम समझ नहीं पाते , उठाकर के बाहर कूड़े में फेंक देते हैं क्योंकि वह हमारे किसी काम की नहीं होती परंतु बहुत सारे घरों में आप देखेंगे उन्हीं वेस्ट मटेरियल को जिनको हमने आसानी से फेंक दिया उसी चीज का उसी बहन ने इतनी खूबसूरत खूबसूरत सामान बना रखे हैं कि आपको आश्चर्य होगा इसलिए जिन बहनों के अंदर वेस्ट मटेरियल से क्राफ्ट बनाने का आईडिया है वह यूट्यूब का चैनल बनाकर अपनी भी अच्छी खासी आमदनी कर सकती है और दूसरी बहनों को सिखा करके भी उनकी आमदनी को बढ़ा सकती है।
मैं आपकी मदद कर सकती हूँ! बिना किसी अनुभव के भी आप ब्लॉग शुरू कर सकते हैं। वास्तव में, ब्लॉग शुरू करना एक रोमांचक और सतर्कता भरा कदम हो सकता है, लेकिन इसमें कुछ बेहद महत्वपूर्ण चरण होते हैं जो आपको सफलता के रास्ते में मदद कर सकते हैं। नीचे दिए गए सरल निर्देश आपको ब्लॉग शुरू करने में मदद करेंगे:
- उद्देश्य निर्धारित करें: पहले ध्यान दें कि आपके ब्लॉग का मुख्य उद्देश्य क्या होगा। क्या आप खुद को एक खोज एवं ज्ञान साझा करने वाले लेखक के रूप में पेश करना चाहते हैं? या फिर एक विशेष विषय पर आपका एक शानदार विशेषज्ञी ब्लॉग होगा। जब आप अपने उद्देश्य को स्पष्ट करेंगे, तो आपके लेखन की दिशा में सुधार होगा।
- विषय चुनें: एक आकर्षक विषय चुनना बहुत महत्वपूर्ण है। आपके विषय का चयन ऐसा होना चाहिए जो आपके पास विशेष ज्ञान या रुचि हो और आपके टारगेट नागरिकों के लिए उपयुक्त हो। एक अच्छी प्रारंभिक रचनात्मकता प्राप्त करने के लिए, आप विभिन्न विषयों पर अपने विचारों को लिख सकते हैं और जांच सकते हैं कि किन विषयों में आपके रीडर्स का रुचि सबसे अधिक होता है।
- ब्लॉग का नाम और डोमेन चुनें: एक दिलचस्प और यादगार ब्लॉग नाम चुनें जो आपके ब्लॉग की पहचान बन सके। एक विशिष्ट और सार्थक डोमेन नाम चुनने का प्रयास करें, जिससे लोग आपके ब्लॉग को आसानी से पहचान सकें।
- होस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म और सॉफ़्टवेयर का चयन: ब्लॉग को शुरू करने के लिए एक अच्छा होस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म चुनें जिसमें आपको बेहतर सुरक्षा और स्थायित्व के साथ बेहतर सेवा मिले। आपके लिए WordPress जैसे प्रसिद्ध ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
- आकर्षक लेआउट और डिज़ाइन: आपके ब्लॉग का लेआउट और डिज़ाइन आकर्षक और सुविधाजनक होना चाहिए ताकि पाठकों को आकर्षित किया जा सके। आप विभिन्न ब्लॉगिंग थीम्स को परीक्षण करके अपने ब्लॉग के लिए एक स्वादिष्ट और पेशेवर लुक चुन सकते हैं।
- लेखन और विशेषज्ञी लेखक बनना: जितना हो सके लेखन का अभ्यास करें। लेखन और विशेषज्ञी लेखक बनने के लिए अपने विचारों को स्पष्ट, संरचित और रुचिकर ढंग से प्रस्तुत करें। अपने लेखों में रंगीनता, खासतौर से उदाहरणों और विश्लेषण के माध्यम से जोश भरें।
- नियमित और संगठित: एक अच्छे ब्लॉग को बनाएं रखने के लिए नियमित रूप से लेखन करें। धीरे-धीरे अपने पाठकों की संख्या बढ़ाने के लिए एक निर्धारित अनुक्रम या पोस्टिंग शेड्यूल बनाएं।
- प्रशासन और प्रमोशन: अपने ब्लॉग को विज्ञापन, सोशल मीडिया, ईमेल मार्केटिंग और अन्य उपकरणों के माध्यम से प्रमोट करें। आपके ब्लॉग का विकास और सफलता प्राप्त करने के लिए इन चरणों को ध्यान में रखना बहुत महत्वपूर्ण है।
इन सरल निर्देशों का पालन करके, आप बिना किसी अनुभव के भी एक अच्छा ब्लॉग शुरू कर सकते हैं और अपने रीडर्स को रोचक और मूल्यवान सामग्री प्रदान कर सकते हैं। हर सफलता की शुरुआत एक नए कदम से होती है, तो अब आप ब्लॉगिंग की दुनिया में अपना अगला कदम बढ़ा सकते हैं!
0 टिप्पणियाँ
If you have any questions let me ask