google.com, pub-1112571912339708, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Link: https://example.com; rel=canonical मानसून में बच्चों की इम्यूनिटी को स्‍ट्रॉन्‍ग रखने के लिए उनकी डाइट में दे इम्यूनिटी बुस्टर‌ लडडु

Ads

मानसून में बच्चों की इम्यूनिटी को स्‍ट्रॉन्‍ग रखने के लिए उनकी डाइट में दे इम्यूनिटी बुस्टर‌ लडडु

 मानसून में बच्चों की इम्यूनिटी को स्‍ट्रॉन्‍ग रखने के लिए उनकी डाइट में दे इम्यूनिटी बुस्टर‌ लडडु।

बारिश के मौसम में इंफेक्शन और बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए उनका इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। इसके लिए हमें बाहर से कोई इम्यूनिटी बूस्टर लाकर बच्चों को खिलाने की जरूरत नहीं है इसके लिए हमें घर में ही तैयारी करनी होती है। क्योंकि बरसात के मौसम में कोई भी बाहर की सामग्री खाना जान जोखिम में डालना है इसीलिए घर पर बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर लड्डू।
 आइए बनाते हैं घर पर ही म्यूट सिस्टम को स्ट्रांग करने वाला इम्यूनिटी बूस्टर लड्डू:-

सामाग्री (ingredients)

  1. बादाम 100 ग्रामकाजू 100 ग्राम
  2. अखरोट 100 ग्राम
  3. किशमिश 100 ग्राम
  4. काजू 100 ग्राम
  5. पोस्ता दाना 50 ग्राम
  6. पिस्ता 100  ग्राम
  7. नारियल 100 ग्राम
  8. खजूर दो पैकेट
  9. 100 ग्राम शुद्ध देसी घी

बनाने की विधि:_

     सारी मेवे  को काजू, बादाम ,पिसता ,नारियल ,अखरोट, सभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट के अलग अलग रख लेंगे आपको जिस तरह का इस पसंद हो उस तरह के काट के बर्तन में अलग करके रख ले।
सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाई रखकर उसमें एक चम्मच घी डालकर मध्यम आंच पर अलग-अलग सारे ड्राई फ्रूट्स को ढूंढ लेंगे सभी को भूलने के बाद उसमें बर्तन में अलग करके रख देंगे फिर खजूर को उसका बीज निकालकर उसको मिक्सी में चलाकर पीस लेंगे।
 फिर खजूर को भी थोड़े से घी में मध्यम आंच पर भुनेगे फिर भुनने के बाद उसको मेवे में मिला देंगे।।
  ‌ सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स करके फिर उसमें सारे चीजों को अपने हाथों से अच्छे से मसल देंगे मसलने के बाद उसमें अपने मनचाहे आकार का छोटा छोटा लड्डू बनाकर रख देंगे। इस लड्डू को आप 1 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं। इतनी सामग्री में आपको तकरीबन 60 लड्डू बनकर तैयार होगी।
 इस लड्डू को खाने से आपके बच्चों में बीमारियों से लडने की और दिमाग को तेज करने की बहुत सारी खूबियां मौजूद है।
बादाम के फायदे क्या हैं? भीगा हुआ बादाम खाने से याद रखने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं| इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी और एसिडिटी व पेट में सूजन जैसी परेशानी भी नहीं रहेगी| त्वचा हमेशा दमकती रहेगी और सॉफ्ट होगी| बादाम कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है 

रक्त संचार में सुधार

ड्राई फ्रूट्स का उपयोग रक्त संचार में सुधार करने का काम कर सकता है। पिस्ता, बादाम और किशमिश का सेवन  कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित रखने का काम कर सकता है। एक अन्य शोध के मुताबिक, ड्राई फ्रूट्स में मौजूद पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट रक्त के प्रवाह में सुधार कर सकता है 


2. हृदय स्वस्थ रखने में सहायक

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स के फायदे देखे जा सकते हैं। काजू में मोनो सैचुरेटेड फैट होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है। पिस्ता में भरपूर मात्रा में विटामिन-बी6 पाया जाता है, जो हृदय रोग को रोकने का काम कर सकता है। वहीं, अखरोट में ओमेगा 6 होता है, जो हृदय गति को संतुलित रखने का काम कर सकता है। इसके अलावा, खजूर एथेरोस्क्लेरोसिस की समस्या को उत्पन्न होने से रोक सकता है। इससे दिल के दौरे की समस्या को दूर रखा जा सकता है 

3. कैंसर से बचाव

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और क्रोनिक इंफ्लेमेशन के कारण कैंसर की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इन समस्याओं से बचाने के लिए ड्राई फ्रूट्स में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मदद कर सकते हैं, जिससे कैंसर जैसी बीमारी को दूर रखा जा सकता है 

4. कोलेस्ट्रोल के लिए

सूखे मेवों के सेवन से LDL (नुकसानदायक कोलेस्ट्रोल) में कमी हो सकती है। वहीं, काजू के सेवन से HDL (लाभकारी कोलेस्ट्रोल) की मात्रा में बढ़ोतरी हो सकती है। लिहाजा, ड्राई फ्रूट्स को कोलेस्ट्रोल के लिए फायदेमंद माना जा सकता है।

5. वजन में नियंत्रण

वजन को नियंत्रण में रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स का उपयोग करना अच्छा हो सकता है। इससे जुड़े एक वैज्ञानिक शोध के मुताबिक, ड्राई फ्रूट्स के सेवन से शरीर को पर्याप्त पोषण दिया जा सकता है। इसके अलावा, ड्राई फ्रूट्स में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं, फाइबर भूख को शांत रखकर वजन को कम कर सकता है|

6. कब्ज के लिए

कब्ज एक तरह की पाचन से जुड़ी समस्या है। इसके लिए बादाम, खजूर, अखरोट, किशमिश और पिस्ता खाना अच्छा हो सकता है। ये सभी ड्राई फ्रूट्स फाइबर और लैक्सेटिव इफेक्ट से समृद्ध होते हैं, जो पाचन तंत्र में सुधार कर कब्ज की समस्या में राहत पहुंचा सकता है । इसके अलावा, सूखे बेर और खुरमा भी कब्ज में राहत पहुंचा सकता है। बेर में भी फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है और खुरमा में टैनिन एसिड पाए जाते हैं, जो मल को शरीर से बाहर निकालने में मददगार हो सकते हैं।


7.सूखे मेवे मांसपेशियों के निर्माण में मदद करते हैं :

उच्च कैलोरी वाले सूखे मेवे आपको वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं और ये सबसे अच्छा पूर्व कसरत भोजन हैं। अखरोट, बादाम या ब्राजील नट्स न केवल प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, बल्कि फैटी एसिड भी हैं। मांसपेशियों के निर्माण के लिए वनस्पति वसा विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। शरीर सौष्ठव के लिए खजूर एक अच्छा नाश्ता माना जाता है।

8. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की पूर्ति के लिए ड्राई फ्रूट्स का उपयोग कर सकते हैं। इस संबंध में प्रकाशित एक वैज्ञानिक शोध में दिया हुआ है कि सूखे मेवे जैसे कि प्रून, खुबानी, किशमिश और अंजीर में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स यानी मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं ।

  • कितना करें सेवन :

हर दिन 56 ग्राम तक ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, सभी का स्वास्थ्य और आहार क्षमता एक जैसी नहीं होती है, इसलिए अपने लिए ड्राई फ्रूट्स सेवन की सही मात्रा जानने के लिए आहार विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं।

क्या नारियल एक ड्राई फ्रूट है?जी हां, सूखा नारियल को एक तरह का ड्राई फ्रूट्स कहा जा सकता है।

बादाम के फायदे क्या हैं? भीगा हुआ बादाम खाने से याद रखने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं| इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी और एसिडिटी व पेट में सूजन जैसी परेशानी भी नहीं रहेगी| त्वचा हमेशा दमकती रहेगी और सॉफ्ट होगी| बादाम कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ