मानसुन के मौसम में बनाएं झटपट 5 मिनट मे अरबी के पत्तों की पकौड़ी 

मानसून के मौसम में हल्की हल्की बारिश की बूंदों के साथ कुछ ना कुछ चटपटा खाने का मौसम होता है विशेष तौर पर जब बच्चों की और पति की छुट्टी हो तो मन होता है कि कुछ उनके लिए झटपट चटपटा सा बनाया जाए। तो बेहद आसान और बेहद स्वादिष्ट आयरन और बीटा केरोटिन से युक्त अरबी के पत्तों की पकौड़ी जो कि झटपट 5 से 7 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है और चाय के स्वाद कुरकुरी और बहुत ही स्वादिष्ट लगती है जिसे बनाकर आप और आपके बच्चे स्वास्थ्य से भर सकते हैं और बारिश का लुफ्त उठा सकते हैं तो आइए बनाते हैं मानसून के इस मौसम में अरबी के पत्तों की झटपट बनने वाली पकौड़ी।

सामाग्री:-

  1. 8:00 से 10:00 अरबी के पत्ते
  2. 1 टी स्पून जीरा
  3. 1 टी स्पून हल्दी
  4.  अमचूर पाउडर
  5. छह से सात लहसुन की
  6. 6:00 से 7:00 हरी मिर्च
  7. बारीक कटा हरी धनिया
  8. एक कटोरी चने का बेसन
  9. नमक स्वाद अनुसार
  10. और पकोड़े को तलने के लिए सरसों का तेल

अरबी के पत्तों की पकौड़ी बनाने की विधि:-

अरबी के पत्तों को अच्छे से पानी से साफ करके उसे सुखा लें इसके बाद फिर उसे बारीक बारीक काट लें बारीक बारीक काटने के बाद उसे एक थाली में या बर्तन में रखकर उसमें एक कटोरी बेसन साबुत जीरा फिर उसमें हरी मिर्च और लहसुन की कलियां को खल बट्टे में कूट कर मिला दें उसमें नमक स्वाद अनुसार हल्दी, एक टी स्पून जीरा 1 टीस्पून आमचूर पाउडर 1 टी स्पून मिलाकर उसे अच्छे से अच्छे से घुटने के बाद, एक कढ़ाई को गैसपर रखकर उसमें सरसों का तेल डाल दे सरसों का तेल डालने के बाद जब सरसों का तेल गर्म हो जाए तो उसमें पकौड़ी की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर उसे डाल दें फिर उसे हल्का ब्राउन होने तक भून लें। इसी तरह से एक-एक करके सारी पकौडियों को निकाल करके एक टिशू पेपर लगे हुए प्लेट में निकाल ले ताकि बच्चे हुए तेल को टिशू पेपर आपस में अच्छे से सोच ले फिर उसे गरमा-गरम चटनी के साथ हरी चटनी या फिर सॉस के साथ जैसे आपको पसंद हूं उसे खाएं यह पकौड़ी आपके सेहत और स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक और स्वादिष्ट होती है।

अरबी के पत्ते खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ये पत्ते स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए काफी पौष्टिक भी होते हैं। मॉनसून के मौसम में आप इसकी सब्जी और पकौड़े बनाकर खा सकते हैं। अरबी के पत्तों में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैंl

अरबी के पत्ते खाने के फायदे

1.ब्लड प्रेशर कम करे

अरबी के पत्तों के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। अरबी के पत्तों में एंटी-हाइपरटेंसिव गुण मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता करता है।

2.वजन कम करने में मददगार

अरबी के पत्तों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर के सेवन से भूख कम लगती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसलिए वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अरबी के पत्ते काफी लाभदायक हो सकते हैंl

3.आंखो के लिए

अरबी के पत्तों में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखो के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आंखो की रोशनी तेज होती हैl

4.हृदय के लिए

कई रिसर्च बताती हैं कि हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा लगभग 16% तक कम हो जाता है।