google.com, pub-1112571912339708, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Link: https://example.com; rel=canonical क्या आप जाड़े के दिनों में गरम पानी से नहाने के फायदे- नुकसान जानते?

Ads

क्या आप जाड़े के दिनों में गरम पानी से नहाने के फायदे- नुकसान जानते?

 क्या आप  जाड़े के दिनों में गरम पानी से नहाने के फायदे- नुकसान जानते?

सर्दियों में ज्यादातर लोग नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। माना जाता है कि सर्दियों में गर्म पानी से नहाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार यह भी सुनने में आया है कि गर्म पानी से नहाने के नुकसान भी हैं। गर्म पानी को लेकर सबके मन में कई भ्रम हैं।

 गर्म पानी का औसतन तापमान नहाने में कितना रहना चाहिए?  

आमतौर पर सर्दियों में गीजर के जरिए नलों में जो पानी आता है, उसका तापमान 70 डिग्री रहता है, जो नहाने के लिहाज से बहुत गर्म माना जाता है, जिसके कई नुकसान हैं। लेकिन अगर आप पानी को 46 डिग्री तक ही गर्म करें, तो ये गर्म तो होगा लेकिन आपके शरीर के लिए इतना नुकसानदायक नहीं होगा।

  
     क्या ज्यादा गर्म पानी से नहाना सही विकल्प होता है?

ठंड में जब आलस शरीर का साथ न छोड़े तो ऐसा लगता है क‍ि गर्म पानी से नहाकर इसे भगाया जा सकता है। सर्दी में गर्म पानी से नहाना भले ही आपको आलस दूर करने का आसान तरीका लगता हो लेकिन इससे कई नुकसान भी हो सकते हैं।

यूं तो सर्दी में अधिकतर लोग गर्म पानी से ही नहाते हैं। लेकिन शोध बताते हैं कि इस पानी का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक ही होना चाहिए। अगर इससे ज्‍यादा गर्म पानी से नहाएंगे तो यह त्‍वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।


फायदे

गर्म पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। सिरदर्द ठीक होता है और अच्छी नींद आती है। गर्म पानी से नहाने से शरीर और हड्डियां काफी रिलैक्स्ड होती हैं। जिन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या है उनके लिए गर्म पानी से नहाना फायदेमंद है।दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में नहाने के लिए ठंडे पानी को प्रयोग में लाने का चलन है, इससे कई तरह के फायदों के बारे में बताया जाता रहा है। हालांकि क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट में जैच कार्टर इसे इतना भी लाभकारी नहीं मानते हैं। कार्टर कहते हैं, ठंडे पानी से नहाना कुछ स्थितियों में सेहत के लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। यदि आपको हृदय रोगों की समस्या है तो ठंडे पानी से नहाना नुकसानदायक हो सकता है। ठंडे पानी के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया आपके हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालती है जिससे दिल की धड़कन में अनियमितता जैसी अन्य समस्याएं हो सकती है। हालांकि सामान्य स्वास्थ्य वाले लोगों के लिए शरीर को एक्टिव करने और ऊर्जा देने में ठंडे पानी से नहाना जरूर फायदेमंद होता है।

नुकसान

गर्म पानी से नहाने से बालों और स्किन को नुकसान पहुंचता है। गर्म पानी बालों और स्किन को ड्राई बना देता है। कई लोगों को खुजली और लाल चकत्ते जैसी समस्या हो जाती है। ज्यादा गर्म पानी से नहाने से शरीर से प्राकृतिक ऑयल खत्म होने लगता है जिसके बाद एलर्जी और इंफैक्शन का खतरा बढ़ जाता है। गर्म पानी गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं। इससे पेट में पल रहे बच्चे के दिमाग और रीढ़ की हड्डी पर बुरा असर पड़ता है। ज्यादा गर्म पानी से नहाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता है।

ठंडे पानी से नहाते समय इस बात का रखें विशेष ख्याल
यदि आप अभी भी ठंडे पानी से स्नान करना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों का कहना है कि इसके लिए सबसे पहले अपने शरीर को समय देना आवश्यक है। पानी के तापमान से शरीर को समायोजित होने भर का समय देना चाहिए। बेहतर है कि आप गुनगुने पानी से शुरुआत करें और ठंडे पानी की ओर बढ़ें। इसका एक बेहतर तरीका यह भी है कि सबसे पहले ठंडे पानी को अपने पैरों पर डालें जिससे मस्तिष्क तक इस बात का संकेत पहुंच जाए और शरीर का तापमान समायोजित हो सके, उसके बाद ही पूरे शरीर पर ठंडा पानी डालें। ऐसा करके आप जोखिम कारकों को टाल सकते हैं।

नहाने के लिए किस तरह के पानी का करें इस्तेमाल?
डॉक्टर कहते हैं, जिन लोगों को एक्जिमा या सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी दिक्कतें हैं, उन लोगों के लिए गर्म पानी से नहाना स्थिति को और बिगाड़ सकता है। इससे खुजली बढ़ने का खतरा हो सकता है। डॉ गॉर्डन बे कहते हैं, ठंडे पानी से नहाने से त्वचा में कसाव आता और लालिमा कम हो जाती है। यदि आप स्वस्थ हैं तो हर दिन ठंडे पानी से नहाना आपकी त्वचा के लिए बेहतर होगा। 
निश्चित रूप से ठंडे पानी से नहाना, गर्म पानी से बेहतर विकल्प है। हां, बस पानी के साथ शरीर के तापमान समायोजित करने के तरीके को जरूर प्रयोग में लाते रहें।

गर्म पानी से नहाना कैसे आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है, जानें इससे जुड़ी ये 10 बातें -

1. तेज गर्म पानी से नहाना त्‍वचा के लिए अच्‍छा नहीं होता। इससे त्‍वचा लाल हो जाती है और इस पर रैशेज या एलर्जी हो सकती है।

2. गर्म पानी के कारण त्‍वचा रुखी हो जाती है। इससे खुजली की प्रॉब्लम हो सकती है।

3. गर्म पानी स्किन से इसकी नमी सोख लेता है। इससे स्किन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

4. गर्म पानी के कारण स्किन के टिशूज को नुकसान पहुंचता है और ये डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में त्‍वचा पर समय से पहले झुर्रियां आ सकती हैं।

5. गर्म पानी के कारण स्किन का मॉइश्चर कम हो जाता है। इससे त्‍वचा अपनी दमक खो देती है।

6. गर्म पानी का बालों पर बुरा असर पड़ता है। इससे बालों का मॉइश्चर कम हो जाता है जिससे बाल रफ और ड्राय हो सकते हैं।

7. तेज गर्म पानी से सिर धोया जाए तो यह स्काल्प को ड्राय करता है। ऐसे में डैंड्रफ बढ़ सकती हैं।

8. गर्म पानी से बाल रुखे हो जाते हैं जिससे इनका झड़ना शुरू हो जाता है।

9. गर्म पानी से नहाने पर आंखों की नमी भी कम हो सकती है। इसके कारण आंखों में रेडनेस, खुजली और बार-बार पानी आने की समस्‍या हो सकती है।

10. गर्म पानी का हाथ और पैरों के नेल्स पर बुरा असर पड़ता हैं। तेज गर्म पानी के प्रयोग से नाखूनों के टूटने, इंफेक्शन और आसपास की स्किन फटने की प्रॉब्लम हो सकती है।

सावधानियां

• ज्यादा गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी से नहाएं।

• पानी का तापमान 40–45 डिग्री से ज्यादा न हो।

• गर्म पानी से ज्यादा देर न नहाएं।

• बच्चों के नहाने के लिए पानी का टैम्परेचर 37-38 डिग्री से ज्यादा न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ