अगर आप अपने चेहरे पर बहुत ज्यादा ग्लो लाना चाहते हैं तो आप जरूर फैसियल कराने के बारे में सोच रहे होंगे पर पार्लर जाकर फेशियल कराना हर किसी के लिए आसान नहीं होता इसलिए हम आपको घर पर फेशियल करने का तरीका इस आर्टिकल द्वारा बताएंगे । इस आर्टिकल में बताए जाने वाला तरीका बहुत ही आसान है और आप इसे कभी भी अपने घर पर ही फेशियल कर सकते हैं अगर आप इस तरीके से फेशियल करेंगे तो आपकी स्किन हमेशा हीरे की तरह चमकती रहेगी।
भी चेहरा धो सकते हैं।
4. कच्चे दूध से चेहरे पर क्लींजिंग का इस्तेमाल करें
फेशियल करते समय क्लींजर का इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है आप मार्केट में मिलने वाले किसी भी क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपकी स्किन को सूट करता है इसके अलावा अगर आप घर पर क्लींजर तैयार करना चाहते हैं तो हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं।चेहरे को साफ करने के लिए आप घरेलू चीजों से क्लींजर तैयार कर सकती हैं इसके लिए आपको चाहिए दो चम्मच कच्चा दूध आप इसमें आधा कच्चे आलू का रस मिलाएं दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर कॉटन की (रुई)मदद से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से चेहरे को साफ करें।
ऐसा करने से आप का चेहरा बिल्कुल साफ हो जाएगा और आपके चेहरे पर बहुत अच्छा ग्लो भी आएगा रुई से 5 मिनट तक अपने चेहरे को क्लीन करने के बाद आप गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले।
5. चावल के आटे से और ग्रीन टी से स्क्रब करे
फेशियल करते समय त्वचा की मृत कोशिकाओं को निकालना बहुत जरूरी होता है क्योंकि अगर आपकी स्किन में मृत कोशिकाएं जमी रहेंगे तो यह आप की स्किन को डैमेज करती रहेंगी इसलिए स्क्रब किया जाता है ताकि मृत कोशिकाएं त्वचा से बाहर निकल जाए और नई कोशिकाएं बने जिससे आपकी स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग दिखे।
आप स्क्रब करने के लिए मार्केट में मिलने वाले किसी भी स्क्रबर का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि आपकी स्किन को सूट करता हो अगर आप घर पर स्क्रब करना चाहते हैं तो उसका तरीका हम आपको बता रहे हैं।
स्क्रब करने के लिए आप घर में रखी गई चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि बेसन चावल का आटा व ग्रीन टी और थोड मात्रा में चीनी को मिलाकर चहरे पर स्क्रब का इस्तेमाल करके घर पर आराम से स्क्रब किया जा सके
स्क्रब करने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप ओट्स को दूध में मिलाएं और इससे 5 मिनट तक अपने चेहरे पर मसाज करें स्क्रब करें आप चावल के आटे और दूध से भी स्क्रब कर सकते हैं इस स्क्रब का काफी ज्यादा अच्छा असर दिखता है इसके अलावा आप कॉफी पाउडर में दूध मिलाकर भी स्क्रब कर सकते हैं।
6. चेहरे को टॉनिग करें
स्क्रब करने के बाद चेहरे को टोनिंग करना भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि अगर आप चेहरे को धोने के बाद या फिर स्क्रब करने के बाद तुरंत अपने चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपका चेहरा हमेशा खिला-खिला और बेनूर नजर आता है और आपके चेहरे पर एक अलग ही चमक रहती है।
आप मार्केट में मिलने वाले किसी भी अच्छे टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं इसके अलावा टोनर के रूप में गुलाब जल का भी इस्तेमाल किया जाता है आप गुलाब जल को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा सकती हैं या फिर गुलाब जल को स्प्रे बोतल में भरकर भी इसे अपने चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं।
7. स्टीमिंग भी जरूरी होता है
स्टीम लेना चेहरे के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होता है इससे चेहरे ओपन पोर्स कई समस्याएं दूर होते हैं स्टीम लेने से चेहरा ग्लोइंग और हाइड्रेट होता है चेहरे की मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं और चेहरे की अच्छी तरह से सफाई हो जाती है चेहरे की पोर्स में जितनी भी गंदगी रहती है वह भी निकल जाती है।
स्टीम लेने के लिए आप किसी भी अच्छे स्टीमर का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके अलावा अगर आप स्ट्रीमर का इस्तेमाल नहीं करते तो आप एक पतीले में पानी गर्म करें और अपने सिर को उसके ऊपर झुकाए और किसी तौलिए से अपने सिर को ढक ले 5 मिनट तक स्टीम ले स्टीम लेते समय यह ध्यान रखें कि ज्यादा गर्म भाप आपके चेहरे पर नहीं लगना चाहिए।
8. चेहरे पर मसाज करें
फेशियल करते समय मसाज करना बहुत जरूरी होता है यह फेशियल का एक अहम हिस्सा होता है मसाज करने से चहरे पर प्राकृतिक रौनक नजर आता है अगर आप अपने चेहरे पर मसाज करते हैं तो इससे आपका चेहरा मुलायम और गोरा और ग्लोइंग नजर आता है।
मसाज करने से ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है जिससे कि स्किन की कई सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं और स्किन ग्लोइंग होता है मसाज करने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप किसी भी तेल या maischraijar या एलोवेरा जेलसे चेहरे को मसाज कर सकती हैं मसाज करने के लिए आपको अगर आप तेल ले रहे हैं तो नारियल का तेल बादाम का तेल जैतून का तेल या जोजोबा ऑयल इनमें से किसी भी तेल को अपनी हथेलियों पर अच्छी तरह से लगाए और अच्छी तरह से सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें। तेल की जगह मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल का भी उपयोग किया जा सकता है।
9. फेस पैक लगाएं
फेशियल करते समय फेस मास्क लगाने से चेहरे की खूबसूरती दुगना बढ़ जाती है इसलिए आप फेस पैक या फेस मास्क तो जरूर लगाएं यह फेशियल का सबसे लास्ट स्टेप होता है और इसलिए फेशियल करते समय फेस मास्क या फेस पैक लगाया जाता है क्योंकि चेहरे को मुलायम ,कोमल और गोरा बनाया जा सके।
फेस पैक या फेस मास्क बनाने के लिए आप घरेलू चीजों का प्रयोग कर सकते हैं जो कि घरेलू चीजों से बना फेस पैक बहुत ही ज्यादा असरदार होता है फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए दो चम्मच दही, दो चम्मच चावल का आटा, आधा चम्मच नींबू का रस एक चम्मच गुलाब जल और अगर आपके स्किन ड्राई है तो आप मलाई या नारियल का तेल आधा चम्मच ले सकते हैं अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाए और अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें इसके बाद अपने चेहरे को नार्मल पानी से धो लें।
फेस पैक को धोने के बाद आप तुरंत मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं ऐसा करने से आप की स्किन की चमक बरकरार रहेगी और आपकी त्वचा मुलायम भी रहेगी ।
अब यहां पर आप के फेशियल के सारे स्टेप्स पूरे होते हैं आप इस फेशियल को 20 दिन के अंतराल पर कर सकते हैं और हमेशा अपने चहरे को खिला खिला देखें बनाए रख सकती है ।
निष्कर्ष
आज इस आर्टिकल द्वारा आपको महीने में करे दो बार फेशियल हेल्थ टिप्स यह बताया गया इस आर्टिकल में बहुत ही आसान तरीका बताया गया है फेेशियल करने का और बहुत ही सिंपल भी है हमने सारे स्टेप्स बता दी है स्टेप्स भले ही ज्यादा है पर आपको उन्हें करने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा क्योंकि यह बहुत ही आसान है।
इसका रिजल्ट कमाल का मिलता है अगर आप एक बार इस फेशियल को करेंगे तो आपको खुद पता चल जाएगा कि ये कितना इफेक्टिव फेशियल है।








0 टिप्पणियाँ
If you have any questions let me ask